सोनभद्र : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर मे लगाया फांसी।


जितेन्द्र कुमार मौर्य सोनभद्र।

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशवाहा में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है।  मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता पिता संतलाल निवासी देवरा, पन्नूगंज मायके वालों ने सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत कराया कि मेरी बेटी अपने ससुराल कुशहरा में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक छान -बीन करते हुए सम्बंधित मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ किए। बताया जाता है मृतिका सरस्वती 26 वर्ष लगभग की शादी कुशहरा निवासी अनिल ऊर्फ सुनील के साथ सन् 2018 में हुई थी। मौत किस कारण से हुई है, इसकी जानकारी करने में सम्बंधित मजिस्ट्रेट और पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। इस मौके पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार,उप निरीक्षक दीनानाथ, कांस्टेबल संतोष यादव, महिला कांस्टेबल फूलमति यादव समाचार लिखे जाने तक मृतिका का शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई में जुटी रही।

Post a Comment

0 Comments